October 10, 2024

Join With Us


जी बी एम एम विद्यालय मे “पढाई किस प्रकार की जाये ” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित




हिंगनघाट । न्यूज डेस्क । आज के दौर मे विद्यार्थि मोबाईल से जानकारी आसानी से प्राप्त करने के आदी हो गये है । इस कारण पढाई से दूर हो गये है । इस समस्या को ध्यान मे रख कर मातृवृक्ष बहूउद्देशीय संस्था एवं जी बी एम एम हायस्कुल ज्यूनिअर कॉलेज के संयुक्त प्रयास से मुख्य मार्गदर्शक प्रो. अभय दांडेकर के माध्यम से "पढाई किस प्रकार की जाये" कार्यशाला आयोजित की गयी।

प्रा दांडेकर ने अपने कुशल एवं प्रभावशाली शैली से विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए क्या किया जाये ये अच्छे ढंग से समझाया। कार्यशाला का उद्घाटन,प्राचार्य सुनील फुटाणे , पर्यवेक्षकसंजय तराळे एवं मुख्य अतिथि अरविंद दहापुते, प्रा ठाकडा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम प्रस्तावना वरिष्ठ अध्यापक डॉ. अनीस बेग ने किया। संचालन दत्तात्रय पवार सर ने किया। विद्यार्थियों को मध्यान मे अल्पहार दिया गया। कला शिक्षक किशोर उकेकर एवं व्यवसाय शिक्षक त्रिरत्न नागदेवे ने विद्यार्थीयों की बैठक एवं जलपान की व्यवस्था की गयी।

प्रा. अभय दांडेकर के मार्गदर्शन में सभी छात्रों ने ज्ञान प्राप्त किया और कार्यशाला संबंधित अपने सकारात्मक विचार अपने अभिप्राय मे रखे। कार्यक्रम के अंत में, मार्गदर्शक प्रा. दांडेकर को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अनीस बेग का उसी दिन जन्मदिन होने से प्राचार्य, अतिथी और पर्यवेक्षक ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। राष्ट्रभाषा उडान समारोह 2024 के विभागीय स्तर के पुरस्कार विजेता कक्षा 12वीं के छात्रा कु स्वरांजलि बाकरे, अमिश काजी और कु हर्षवाल को भी मुख्य अतिथि अरविंद दहापुते और प्राचार्य द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस समय मंच पर प्राचार्य सुनील फुटाने, पर्यवेक्षक संजय तराले, प्रा. ठाकड़ा, प्रा. दांडेकर, डॉ. बेग, किशोर उकेकर, अरविंद दहापुते, अनिल वरकड़े और त्रिरत्न नागदेवे उपस्थित थे। कार्यशाला को सफल बनाने के लिये और छात्रों को अनुशासन मे रखने के लिए सोनकुसरे मैडम, एस.के. नियाज़ी मैडम और ठाकरे मैडम मौजूद थीं। छात्रों को दिए गए महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने पर आयोजको की अभिभावको द्वारा प्रशंशा की गई l





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE