October 09, 2024

Join With Us


सदाशिव गोलवलकर महाविद्यालय : मैं हूं अभिमन्यु' कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छात्र-छात्राओं की भूमिका पर विस्तार से की चर्चा




रीवा । समशेर सिंह गहरवार |  शास. माधव सदाशिवराव गोलवलकर महाविद्यालय रीवा में 'मैं हूं अभिमन्यु' विषय पर बीते दिवस व्याख्यान का आयोजन महाविद्यालय के प्रा हैचार्य डॉक्टर शेषमणि शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया | मुख्य अतिथि प्रतिभा शर्मा डीएसपी रीवा ने नशा , अशिक्षा एवं साइबर क्राइम जैसे विषयों पर प्रकाश डाला एवं निशा मिश्रा  महिला थाना प्रभारी रीवा ने छात्राओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के विषय पर प्रकाश डाला | 


वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अभिराज सर ने छात्र-छात्राओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की एवं इस पूरे कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन भौतिक शास्त्र के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर आरके तिवारी ने किया  | कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विश्वजीत तिवारी ने किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शेषमणि शुक्ला एवं प्राध्यापक डॉ आरके तिवारी, डॉ अपर्णा मिश्रा, डॉक्टर अंकिता सिंह, डॉक्टर सर्वेश तिवारी , बीके भारती एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE