September 11, 2024

Join With Us


15 सितम्बर को व्यापम की परीक्षा आयोजित : जिला स्तर पर हेल्फ-डेस्क का गठन

हेल्प डेस्क में अधिकारी/कर्मचारी को विकासखण्डवार जिम्मेदारी




 दुर्ग | सोनम कौर | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2.15 बजे तक छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में हेल्फ-डेस्क का गठन किया गया है।

 जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों की विकासखण्डवार ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्ग विकासखण्ड हेतु सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी  संध्या ढ़ीढ़ी मोबाईल नंबर 9009497703, वि. स्त्रोत समन्वयक शहरी किरण चंदवानी मो. नं. 9406026249, संकुल समन्वयक हरीश देवांगन मो.नं. 9302833435 और संकुल समन्वयक लीलसिंह वर्मा मो. नं. 9926104408 की ड्यूटी लगाई गई है। पाटन विकासखण्ड हेतु बीआरसी खिलावन सिंह चोपड़िया मो. नं. 9993390046 और संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर मो.नं. 9993785425 की ड्यूटी लगाई गई है। 

धमधा विकासखण्ड हेतु संकुल समन्वयक टीकम वर्मा मो.नं. 9630351800, संकुल समन्वयक अजय सिंह मो.नं. 9826945902 और संकुल समन्वयक किशोर तिवारी मो.नं. 8103678758 की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त अधिकारी/कर्मचारी 15 सितम्बर 2024 को प्रातः 6 बजे से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में उपस्थित रहेंगे। साथ ही संबंधित विकासखण्ड के परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं का निराकरण करेंगे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE