बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | नगर की समाज सेवी संस्थान सहस्त्रबाहु एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्राओं के लिए पूरे सत्र के लिए मुफ्त फोटोकापी उपलब्ध करवा रही है। संस्था द्वारा ‘मुफ्त फोटोकापी योजना 2024-25’ जनवरी 2024 से प्रारंभ की गई थी संस्था की नूतन ताम्रकार ने बताया कि शास. कमला नेहरू कन्या महाविध्यालय की अध्ययनरत् छात्राओं के लिए अतिरिक्त 200 नये मुफ्त फोटोकापी कार्ड जारी किये जायेगे, इसके साथ छात्राओं के निवास एवं आय प्रमाणपत्र के लिए पंजीयन नि:शुल्क किया जावेगा | 
नये 200 मुफ्त फोटोकॉपी कार्ड पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जारी किये जायेगें। छात्राओं को वर्षभर में लगभग 35-40 फोटोकॉपी अर्थात जेरॉक्स विभिन्न आवेदनपत्रों के साथ जमा करना होती है। अब यह फोटोकॉपी नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। वर्तमान में यह सुविधा महाविद्यालय के समीप स्थित सर्च इन्फोटेक मोतीतालाब रोड मोतीनगर बालाघाट के माध्यम से दी जावेगी यहां से छात्राऐं आवेदन फार्म प्राप्त कर 20 सितम्बर 2024 तक जमा कर सकती है।