August 02, 2024

Join With Us


खाद्य विभाग की कड़ी कार्रवाई : ग्राम गोटाटोला से 51 नग अवैध गैस सिलेण्डर जप्त किया




 मोहला, मानपुर, अ चौकी  । केजन साहू । कलेक्टर  एस जयवर्धन के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा गैस सिलेण्डरों के अवैध व्यवसाय पर कार्रवाई किया जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार गतदिवस खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके के मार्गदर्शन में ग्राम गोटाटोला मे आयुष शर्मा पिता स्व.महावीर शर्मा के किराना दुकान का निरीक्षण किया। जांच करने पर दुकान परिसर में अवैध रूप से एच.पी. कंपनी का 51 नग भरा हुआ घरेलु गैस सिलेन्डर (14.2 कि.ग्रा.), 01-01 नग भारत गैस एवं एच.पी. कंपनी का खाली सिलेण्डर (14.2 कि.ग्रा.) एवं 01 नग एच.पी. कंपनी का खाली गैस सिलेण्डर (5.00 कि.ग्रा.) पाया गया।

जिसके संबंध में लायसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज नही होने पर सभी गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।यह कार्रवाई सहायक खाद्य अधिकारी संजय कुमार कौशिक एवं खाद्य निरीक्षक हेमंत नायक द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के तहत किया गया।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE