August 01, 2024

Join With Us


नागपुर का यूवक चोरी करने राजनांदगांव पहुंचा

सोमनी के एटीएम में देर रात चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया युवक




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरैशी। बैलदौड़ में दो लाख रूपए हारने के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहा नागपुरी युवक एटीएम में चोरी करने राजनांदगांव पहुंच गया। यहा सोमनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में चोरी का प्रयास करते पुलिस ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक ने बताया कि बीती रात लगभग 2.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सोमनी स्थित एक एटीएम में एक युवक चोरी करने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलने पर सोमनी टीआई सहित पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और जिस एटीएम में आरोपी चोरी का प्रयास कर रहा था, उसके शटर को बंद कर दिया तथा जिससे आरोपी भाग नहीं सका और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम स्वपनिल मंगर पिता जर्नादन मंगर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सालई कुही पुलीस चौकी पांचगांव जिला नागपुर महाराष्ट्र बताया जाता है।

सीएसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बैल दौड़ स्पर्धा में दो लाख रूपए हार गया था। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने योजना बनाई और एटीएम में चोरी करने राजनांदगांव पहुंच गया।

नागपुर से मोटर साईकिल से पहुंचा और एटीएम में चोरी करते पकड़ा गया । नगर पुलिस अधीक्षक नायक ने बताया कि आरोपी बैलदौड़ में दो लाख रूपए हारने के बाद कर्ज में डूब गया था। उसने कर्ज से उबरने के लिए यह योजना बनाई और मोटर साईकिल पर सवार होकर नागपुर से राजनांदगांव पहुंच गया। उसने यहां पाना, पेंचिस आदि खरीदे तथा सोमनी स्थित बैक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में देर रात चोरी का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE