July 14, 2024

Join With Us


बच्चों की शिक्षा की राह आसान करने दी पाठ्य सामग्री

जीई फाउंडेशन का शिक्षा अभियान का तीसरा चरण मरोदा




भिलाई । मिनल केडेकर । सामाजिक सेवा संस्थान गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन ने शिक्षा अभियान के अंतर्गत तीसरा चरण 13 जुलाई को शासकीय प्राथमिक शाला स्टेशन मरोदा-2 में आयोजित किया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से सभी बच्चों का स्वागत किया गया।

संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए करियर निर्माण में चुनौतियों का सामना करने तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी वंचित बच्चों के लिए हर संभव पहल की जाएगी, जिससे बच्चे अपनी शिक्षा की राह आसान कर सकें।

इस दौरान फाउंडेशन की ओर से इन बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। वहीं सत्र 2023-24 में अपनी-अपनी कक्षाओं मे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पाठ्य सामग्री पा कर सभी बच्चे बेहद खुश नजर आए। कार्यक्रम में प्रधान पाठक सावित्री वर्मा, शिक्षक अंशिता मिश्रा, ओमप्रकाश जंघेल,रवि कुमार सिस्ता और शाला के सभी स्टाफ मौजूद थे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE