मुरैना । न्यूज डेस्क । अंबाह पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गीला पुरा में सरकारी जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। गुरुवार को सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी अस्तिन ऊपर कर एक दूसरे पक्ष पर ताबड़ - तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा गाव दहशत में आ गया इस घटनाक्रम में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए चार थानों की पुलिस अंबाह ,पोरसा, महुआ, नगर पुलिस पार्टी दविस दे रही है। अंबाह पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गीलापुरा निवासी गिर्राज शर्मा, बृज मोहन शर्मा , आसाराम शर्मा, अपने ही परिवार के अभिषेक शर्मा अमरीश शर्मा से पुराना जमीनी विवाद चल आ रहा था। दोनों पक्ष के खेत के बीच मे एक शासकीय जमीन थी जिस जगह पर निकालने के लिए मेड बनाने को लेकर यह विवाद है बढ़ गया आज गुरुवार को सुबह दोनों पक्ष खेत पर ही आमने-सामने हो गए। कहा सुनी मुंह बाद के चलते देखते देखते ही दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।
गोलीबारी में एक पक्ष के अभिषेक उर्फ मांगू पुत्र राधा चरण शर्मा, उम्र 20 साल और उसका चाचा अमरीष उर्फ डिब्बा पुत्र राम अवतार शर्मा उम्र 28 साल की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की मौत होने की खबर लगते ही गांव में सन्नाटा फैल गया। दूसरे पक्ष के गिर्राज शर्मा ने भी अपनी लाइसेंस बंदूक से गोलियां चलाई गिर्राज शर्मा के पक्ष के श्याम बाबू शर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा उम्र 50 साल की पिडली में गोली जा धसी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े घायल श्याम बाबू शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल लेजाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
गीलापुरा में गोली चलने की खबर मिलते ही मौके पर अंबाह थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह कुशवाहा पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्तर पर पहुंच गए। घटना की बस्तु स्थिति को देखते हुए घटनास्थल से अभिषेक शर्मा व अमरीश शर्मा के शव को गाड़ी में रखवा कर पोस्टमार्टम के लिए अंबाह सिविल अस्पताल भिजवाया ।
गांव में तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं अभिषेक शर्मा व अमरीश शर्मा की हत्या के आरोप में गिर्राज शर्मा तथा अमन शर्मा को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है । दूसरी पक्ष के मृतक श्याम बाबू शर्मा के अस्पताल पहुंचने पर पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवा दिया है। पीएम हाउस एवं गांव में दोनों पक्षों में फिर से विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो जाए इस बात को ध्यान में रखते हुई भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । पुलिस अभी भी मौके ए वारदात घटना की बारीकी से पतारसी कर रही है। एसडीओपी रवि भदोरिया ने बताया कि गीलापुर गांव में दो पक्षों में एक बीघा सरकारी जमीन के कब्जे को लेकर विवाद हो गया। पूर्व में दोनों पक्षों की तरफ से कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है दोनों पक्ष में 30 से 35 साल पुराना विवाद है ।
विवाद के चलते दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके है। हालांकि में पहले कभी दोनों पक्ष मे फायरिंग की घटना नही हुई है। बात केवल गाली गलौज कर एक दूसरे के घर पर आवा जाही बंद करने तक सीमित थी। सरकारी जमीन से लगी है रामावतार शर्मा पक्ष की 35 बीघा जमीन वही श्याम बाबू शर्मा की भी इसी सरकारी जमीन से करीब 40 बीघा जमीन लगी हुई थी दोनों पक्षों के लोग यह चाहते थे की बंजर पड़ी जमीन को वह अपने अधिपत्य में ले ले।
इसी मंशा से आज मृतक अमरीश शर्मा और अभिषेक शर्मा ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंचे थे और दूसरे पक्ष के लोग हथियार के साथ मौके पर पहुंच गए और झगड़ा शुरू कर दिया । जिस में तीन लोगों की जान चली गई । पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।