June 26, 2024

Join With Us


नक्सलियों के ट्रेक्टर को जप्त कर 4 नक्सल सहयोगी किए गए गिरफ्तार

नक्सली खरीदते थे दैनिक जरुरत के सामान




मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू ।  नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव दीपक झा (आईपीएस) के निर्देशन एवं जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मयंक गुर्जर (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) डी.सी. पटेल के दिशानिर्देश में उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) ताजेश्वर दीवान के नेतुत्व में माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। मदनवाड़ा थाना अंतर्गत नक्सलियों के बेनामी सम्पत्ति महिंद्रा ट्रेक्टर को जप्त किया गया।

नक्सलियों द्वारा ठेकेदार से लेव्ही के बदले ट्रेक्टर खरीदवा कर माड़ में खेती किसानी कर रहे थे और बाद में नक्सली ट्रेक्टर को किराये पर चलाकर किराये से प्राप्त रुपए से दैनिक जरूरत के सामान खरीद रहे थे। पुलिस द्वारा नक्सलियों के लिए ट्रेक्टर खरीदने, उपयोग करने एवं वाहन खरीदी हेतु फर्जी दस्तावेज बनाने में संलिप्त 4 नक्सल सहयोगियो के ऊपर कार्यवाही किया गया है।


घटना का विवरण :- 

रामकिशन यादव जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के विभिन्न क्षेत्रों में पीएमजीएसए  एवं वन विभाग में निर्माण कार्य का ठेका लेता था वर्ष 2014 में रामकिशन यादव की रोड निर्माण में लगी गाड़ियों में नक्सलियों द्वारा आगजनी कर जला दिया गया था। जिससे बचने के लिए रामकिशन यादव, अरविंद तुलावी एवं सचिव महेश मेश्राम के माध्यम से अपने निर्माण कार्य में नक्सलियों के तरफ से कोई दिक्कत, धमकी, आगजनी ना की जाए जिसके एवज में इनके साथ मिलकर नक्सलियों को देने के लिए ट्रेक्टर खरीदने के लिए पैसों का इंतजाम किया था। रामकिशन यादव से प्राप्त 750000 रुपए से शो रूम सेल्समैन सुशील साहू द्वारा 600000 रुपए को अपने खाते में जमा कर अरुण एग्रीकल्चर ट्रेक्टर कम्पनी के खाते में स्थानांतरित किया और 150000 रुपए नगद काउंटर में जमा किया था।

ठेकेदार रामकिशन यादव ने ग्राम सचिव महेश मेश्राम के साथ मिलकर नक्सलियों को ट्रेक्टर देने का इंतजाम किया था । सचिव महेश मेश्राम के संबंध जिले में सक्रिय बड़े नक्सली नेताओं के साथ है तथा इसका माड़ आना जाना लगा रहता था। ट्रेक्टर को माड़ भेजने के लिए अरविंद तुलावी के साथ महेश मेश्राम भी गया था। जहां पर ट्रेक्टर को माड़ में नक्सलियों के बड़े नेताओं बलदेव उर्फ अशोक रेड्डी, विजय रेड्डी उर्फ शंकर, लोकेश सलामे उर्फ हरसिंग को सौंपा गया। 

सचिव महेश मेश्राम ने ट्रेक्टर खरीदने के लिए फर्जी दस्तावेज का इंतजाम किया और ठेकेदार ने ट्रेक्टर खरीदने के लिए पैसा ईकट्ठा किया । ट्रेक्टर को माड़ ले जाना के लिए अरविंद तुलावी साथ में राजंगांदगांव गया । जहां पर ट्रेक्टर शोरूम के सेल्समेन सुशील साहू को नक्सलियों के षडयंत्र में शामिल करके नगद 7 लाख 50 हजार रुपए से महिंद्रा ट्रेक्टर को खरीदा गया। इसके बाद अरविंद तुलावी के द्वारा महिंद्रा ट्रेक्टर को माड़ में माओवादी कमांडर बलदेव उर्फ अशोक रेड्डी, विजय रेड्डी उर्फ शंकर, लोकेश सलामे उर्फ हरसिंग को सौंप दिया गया। 

कुछ महिने बाद माओवादी कमांडर बलदेव उर्फ अशोक रेड्डी, विजय रेड्डी उर्फ शंकर, लोकेश सलामे उर्फ हरसिंग के बुलावे पर अरविंद तुलावी पुन: माड़ गया तब उक्त नक्सलियों ने कहा कि इस महिंद्रा ट्रेक्टर को अपने पास रखना और इसको गांव क्षेत्र में किराये पर चलाना इस ट्रेक्टर से जो भी कमाई होगी उससे हमारी आवश्यकता अनुसार सामान मंगाते रहेंगे। 

उक्त समस्त घटना क्रम की सूचना मुखबीर के माध्यम से थाना प्रभारी मदनवाड़ा को पता चला तब मदनवाड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में डीआरजी-आईटीबीपी का सन्युक्त अभियान निकाल कर मुखबीर सूचना पर अरविंद तुलावी के घर रेड की कार्यवाही की गई । ट्रेक्टर को अरविंद तुलावी के द्वारा छुपाकर गट्टामेटा केकेड़ेहुर में रखा गया था जिसे विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई।

अरविंद तुलावी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह माओवादी कमांडर बलदेव उर्फ अशोक रेड्डी, विजय रेड्डी उर्फ शंकर, लोकेश सलामे उर्फ हरसिंग से पुर्व परिचित है और तकरीबन 10 साल से नक्सल सहयोगी का कार्य कर रहा है। ठेकेदारों, निर्माण कार्य करने वालों को नक्सलियों से मुलाकात करवाता था। अरविंद तुलावी ने 10 साल के दौरान कई बार जिला कांकेर के मेसपी, वट्टेकल, कलपर, हापाटोला आदि गांव में जाकर नक्सलियों के लिए सामान छोड़ने का काम किया है। 

उक्त मामले में अरविंद तुलावी के कब्जे से नक्सलियों के महिंद्रा ट्रेक्टर लाल रंग को जप्त किया गया और ट्रेक्टर खरीदने में संलिप्त रामकिशन यादव, सुशील साहू , सचिव महेश मेश्राम को धारा विधि विरुध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 10(क), 13, 17, 38(1)(2), 40, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 120 बी के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।


गिरफ्तार आरोपियों का विवरण :- 


1.अरविंद तुलावी पिता मनीराम तुलावी उम्र 30 साल पता कारेकट्टा थाना मदनवाड़ा जिला मोमाअचौकी

2.महेश मेश्राम पिता हिरामन मेश्राम उम्र 45 साल पता वार्ड न. 13 कोषाराव पारा थाना मानपुर जिला मोमाअचौकी

3.रामकिशन यादव पिता हरिसिंह यादव उम्र 50 साल निवासी वार्ड 45 बसंतपुर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव

4.सुशील साहू पिता रामाधर साहू उम्र 54 साल निवासी तुलसीपुर जिला राजनांदगांव 


गिरफ्तार आरोपियों से जप्ती :-

•महिंद्रा ट्रेक्टर - 01 नग

•नगदी रकम - 8750 रुपए

•जुता - 10 जोड़ी

•मेमोरी कार्ड - 4 जीबी 

•पेन ड्राईव - 4 जीबी

•अन्य दस्तावेज - नक्सलियों का चिट्ठी, पैसे हिसाब-किताब की कापी, बैंक पासबुक, सड़क निर्माण संबंधी दस्तावेज उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक अशवनी राठौर, मदनवाड़ा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश साहू, मानपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक रविशंकर डहरिया एवं आईटीबीपी फोर्स, डीआरजी के जवान एवं थाना स्टाफ का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE