हरियाणा । न्यूज डेस्क। हरियाणा के यमुनानगर जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है । यहां पर आजाद नगर में दिनदहाड़े मां-बेटे की हत्या से दहशत फैल गई । फिलहाल, पता चला है कि बेटी ने ही अपनी मां और भाई को मौत के घाट उतारा है । पुलिस की जांच शक की सुई शिकायतकर्ता की ही तरफ घूमी है । फिलहाल, पुलिस ने मां-बेटे के शव को कब्जे में लिया है ।
यमुनानगर के आजाद नगर में गली-2 में रविवार को यह घटना पेश आई दिनदहाड़े लूट और डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची । जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला संदिग्ध लगा । तफ्तीश में घर के बाहर एक सीसीटीवी कैमरा मिला । लेकिन, कैमरा सुबह ही बंद हुआ था । ऐसे में पुलिस ने गली में लगे दूसरे कैमरे की जांच की तो एक युवक मुंह लपेटे हुए घर के अंदर जाता हुआ दिखाई दिया । युवक 7 मिनट घर में रहा और बाद में एक थैला लेकर घर से बाहर निकला । हालांकि, अब तक युवक का पता नहीं चल पाया है कि वह कौन है। ।
इसके बाद पुलिस की शक की सूई शिकायतकर्ता की ओर ही घूमनी शुरू हो गई । पुलिस को युवती कोमल ने शिकायत दी थी कि उसकी मां ने उसे बाहर जूस लाने के लिए भेजा था । जब वह लौटी तो घर का सामान बिखरा हुआ था । शिकायत मे बताया था कि उसका भाई कमरे के बाहर जमीन पर पड़ा हुआ था और मां बेड पर थी । हालांकि, पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों की मौत काफी देर पहले हो चुकी थी ।
पुलिस को घर के अंदर से ही कई ऐसी चीजें मिली हैं, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि लूट और बाहरी शख्स की तरफ से हत्या थ्योरी गलत है । हालांकि, पुलिस मृतका की बेटी से भी पूछताछ कर रही है।
डीएसपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि जल्द ही इस मिस्ट्री को सुलझा लिया जाएगा । पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि मां और बेटे को पहले कोई जहरीला पदार्थ दिया और बाद में दोनों का गला घोटो गया । पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में एक से अधिक व्यक्तियों का हाथ है और बहुत जल्द इस बात का खुलासा कर दिया जाएगा ।