June 22, 2024

Join With Us


सालों से बंद पड़ा था घर : दरवाजा खोलते ही उड़ गए होश

युवाओं के अंदर नशे की लत देखने को मिल रही




जयपुर । न्यूज डेस्क । भारत में आज के समय में युवाओं के अंदर नशे की लत देखने को मिल रही है । पहले लोग शराब या सिगरेट का नशा करते थे ।  इसके अलावा गुटका या बीड़ी का सेवन ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिलता था । लेकिन समय के साथ जैसे-जैसे दुनिया आधुनिक होने लगी, वैसे ही नशे का तरीका भी बदलता जा रहा है । पहले नशे के जिन साधनों का इस्तेमाल रईस बाप की औलादों को करते देखा जाता था, अब वो ड्रग्स आम लोगों के पास भी आसानी से पहुंच रहा है । 

दुनिया में कई तरह के ड्रग्स अवेलेबल हैं । हेरोइन से लेकर चरस-गांजा, स्मैक आदि अब नशेड़ियों की पहुंच में आसानी से आ जाती है । पहले इस मामले में पंजाब का नाम सबसे ऊपर आता था । इस राज्य में ड्रग्स के नशे करते युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी । लेकिन अब समय के साथ बाकी राज्यों में भी ड्रगिस्ट की संख्या बढ़ती जा रही है । बीते दिनों सोशल मीडिया पर जयपुर का एक वीडियो शेयर किया गया । इसमें एक खंडहरनुमा घर के अंदर जो दिखा, उसने सबको हैरान कर दिया ।https://www.instagram.com/reel/C7tIxdcP_6e/?igsh=eWR4bTIyaW1md2E=

वायरल हो रहा ये वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है ।  इसमें एक घर जो काफी सालों से बंद था, उसके अंदर का नजारा दिखाया गया । इस घर के अंदर कई सालों से कोई नहीं गया था । जब अचानक इसका दरवाजा खोला गया तो लोग हैरान रह गए । अंदर नशे के कई इंजेक्शन मिले । सबसे हैरानी की बात ये है कि सारे इंजेक्शन इस्तेमाल किये हुए थे । यानी इस घर का इस्तेमाल लंबे समय से नशे के अड्डे के तौर पर किया जा रहा था ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE