June 11, 2024

Join With Us


महिला के शव के टुकड़े , हाथ पर लिखे हैं ये नाम : जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस भी इस बिंदु को अहम कड़ी मानकर जांच कर रही




इंदौर । न्यूज डेस्क ।  इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में शनिवार देर ट्रेन के कोच में मिले अज्ञात महिला के शव के बाकि के अंग एक बोरी में रविवार शाम को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन इंदौर-ऋषिकेष योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस के काेच में मिले। अब मामले में ऋषिकेश रेलवे पुलिस जांच कर रही है।

इधर, इंदौर जीआरपी पुलिस ने अलग-अलग दल बनाकर अलग-अलग रेलवे स्टेशन के साथ ही आस-पास के शहरों में जांच शुरू कर दी है। ऋषिकेश में अज्ञात महिला के शव के हाथ और पैर मिले थे, जिस पर हिंदी में मीराबेन और गोपाल भाई गुदा हुआ है। उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में बेग और बोरी में अज्ञात महिला के शव दो हिस्सों में मिले थे, लेकिन उनमें हाथ और पैर गायब थे।

जीआरपी पुलिस के अनुसार शव का पीएम किया जा चुका है। अब अलग-अलग जांच दल बनाएं है। जो कि महू, उज्जैन सहित आस-पास के अन्य रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज की जांच व कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे है। इसके साथ ही आस-पास के शहरों में भी जांच की जा रही है। हालांकि अब तक ना ही महिला के शव की पहचान हुई है और न ही पुलिस को अहम सुराग लगा है। जीआरपी टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि जांच दलों द्वारा अलग-अलग जगहों पर छानबीन कर रहे है, लेकिन अब तक महिला शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को नागदा से महू के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन शाम 5.15 से 5.30 बजे तक उज्जैन स्टेशन पर थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4.55 से 5.20 तक उज्जैन स्टेशन पर थी। संभवत आरोपितों द्वारा शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बारियो में रखकर यहीं से इन दोनों ट्रेनों में रख दिए और रवाना हो गए। पुलिस भी इस बिंदु को अहम कड़ी मानकर जांच कर रही है।

ऋषिकेश में शव के हाथ और पैर मिले है। हाथ पर हिंदी में मीराबेन ओर गोपालभाई गुदा हुआ है। टीआई शुक्ला ने बताया कि इस बिंदु को लेकर जांच शुरू कर दी है। हाथ पर जिस तरह से नाम गुदा हुआ है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अज्ञात महिला गुजराती परिवार से संबंध रखती है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE