May 01, 2021

Join With Us


गुरु तेग बहादुर जी का 400 साला प्रकाश पर्व : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीश गंज गुरूद्वारे में टेका माथा




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | सिख धर्म के नौंवे गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह-सुबह दिल्ली स्थित शीश गंज गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना की। प्रधानमंत्री यहां बिना किसी सुरक्षा रूट और स्पेशल सुरक्षा व्यवस्था के पहुंचे थे। इससे पहले कई मौके पर प्रधानमंत्री कई मौके पर गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मोदी जिस समय गुरुद्वारा गए, उस समय सड़कों पर किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त नहीं किया गया था और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए ना ही अवरोधक लगाए गए थे। पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रर्थना की। इस दौरान उनके साथ गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे।

https://twitter.com/ANI/status/1388323644309348352?s=20

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती पर राष्ट्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका बलिदान कई लोगों को "शक्ति और प्रेरणा" देता है। उन्होंने कहा, "400 वें प्रकाशोत्सव के विशेष अवसर पर, मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन करता हूं। उनके साहस और दलितों की सेवा के उनके प्रयासों के लिए उन्हें विश्व स्तर पर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के लिए झुकने से इनकार कर दिया। उनके सर्वोच्च बलिदान से ताकत और प्रेरण मिलती है।"




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE