March 11, 2023

Join With Us


प्राचीन श्री राम मंदिर में होगा होली उत्सव : 12 मार्च को भक्त खेलेंगे फूलो की होली




कुरुद । न्यूज डेस्क । नगर में कल प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के हृदय स्थल (पुराना बाज़ार) से जुड़ा हुआ प्राचीन श्रीराम मंदिर जो लगभग 250 वर्ष पुराना मंदिर है जहा भक्त भगवान के साथ फूलों से होली खेलेंगे साथ ही इस उत्सव में नंगाड़े की थाप पर फाग गीत गाते हुए फूलों की होली के साथ उत्सव की खुशियां बिखेरी जाएंगी।

इस पावन धाम पर बसंत उत्सव मनाया जाता रहा है। जहां नगर के धर्म एवं कलाप्रेमी एकत्र होकर भगवान श्रीराम चन्द्र जी का आर्शीवाद लेकर उनके चरणों मे श्रद्गासुमन अर्पित कर फाग गीत गाते हुए होली के उत्सव की खुशियां बिखेरते है। पूरे नगर में होली के बाद रँगपचमी पर मनाए जाने वाले इस उत्सव की एक अलग पहचान है। जिसका आनंद देखते ही बनता है। यह प्रभु श्रीराम चन्द्र जी के साथ अवध के फूलों की होली का आनंद लेते है।

बसन्त उत्सव का कुछ यूं होता है नजारा

हर जगह फूलों के साथ एक असाधारण आश्चर्यजनक बासंती की होली मनाई जाती है। फूलों की होली के उल्लास के लिए उनकी आराध्य साथी को सुंदर फूलों और ताजा खिलने वाली मालाओं से भव्य रूप से सजाया जाता है। भक्त उत्साही इस शानदार उत्सव में शामिल होंगे, प्राचीन श्रीराम मंदिर स्थल के अंदर एक अनोखे और उत्साह के साथ होता है यह प्यारा पुष्प उत्सव इस मायने में अनूठा है कि यह संथेतिक सूखे या गीले रंगों के साथ नहीं खेला जाता है। इसके बजाय, यह अनेक रंग बिरंगे फूलो की पंखुड़ियों के साथ खेला जाता है, जिससे इसे फूलन वाली होली कहते है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE