December 24, 2022

Join With Us


गुरुद्वारा साहिब बसना में विशाल रक्तदान शिविर : 25 दिसंबर को होगा आयोजित




रायपुर। विक्की चौहान। सिक्ख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी के चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंघ जी,बाबा जुझार सिंघ जी,बाबा जोरावर सिंघ जी,बाबा फतेह सिंघ जी , ने देश और धर्म की रक्षा के लिए 21 से 28 दिसंबर के बीच सन 1704 में हंसते हुए शहीदी दी ।

जिसे सिक्ख धर्म और हिंदू धर्म के अनुयायी इस दिन को शहीदी सप्ताह के रूप में पूरे विश्व में मानते है ।

शौर्य एवम शहादत से भरा ये सप्ताह उन वीर सपूतों को नमन वंदन करने का सप्ताह है । जिन्होंने खेलने कूदने की उम्र में वो कार्य कर दिया,जिसे सोचने मात्र से हमारी रूह काप जाए ।

विज्ञापन

उन्ही चार साहिबजादो की शहादत की मीठी याद में पूरे महासमुंद जिले के सरायपाली,बसना,सांकरा,पिथोरा,
झलप,बागबाहरा,महासमुंद के साध संगत के सयुक्त प्रयास से 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पूरे जिले में मेकहरा रायपुर के सहयोग से शहीदी सप्ताह को समर्पित विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमे 22 को सरायपाली, 23 को महासमुंद ,24 को सांकरा में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ,जिसमे सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

25 दिसंबर को बसना में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सिक्ख समाज बसना द्वारा श्री गुरुद्वारा साहिब बसना में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है

जिसमे समस्त धार्मिक,सामाजिक,राजनैतिक संगठन के साथ साथ नगर एवम आस पास के गणमान्य नागरिकों,व्यापारी बंधुओ शासकीय अर्ध शासकीय अधिकारियों एवम कर्मचारियों का बहुत ज्यादा सहयोग इस रक्तदान जीवनदान शिविर में मिल रहा है

आगे सिक्ख समाज द्वारा यह शिविर 26 कों पिथोरा, 27 को झलप 28 को बागबाहरा में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है

आयोजन को सफल बनाने पूरे जिले के सिक्ख सदस्य इसके लिए पिछले 1 माह से तैयारी में जुटे है।

सिक्ख समाज द्वारा यह आयोजन पूरे महासमुंद जिले में पहली बार किया जा रहा है।

सिक्ख समाज के सदस्यो द्वारा प्रेस के माध्यम से सभी रक्तदाताओ से अपील करता है की पूरे जिले के इस पहले आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले अपने रक्त का दान कर किसी जरूरत मंद का जीवन बचाए।

उपरोक्त जानकारी बसना सिक्ख समाज के अध्यक्ष स मनजीत सिंघ सलूजा ने दी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE