December 05, 2022

Join With Us


प्राण छूटे तो छूटे पर हाथ से मोबाइल न छूटे : खून से लथपथ 10 साल की बच्ची तड़प तड़प कर मर गई , लोग वीडियो बनाते रहे




लोगों में संवेदना और इंसानियत मरती जा रही है । किसी की जान जाए तो जाए पर हाथ से मोबाइल न छूटे । ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमले के बाद भी बच्ची जिंदा थी। लोग उसको पहचान भी रहे थे। उसका नाम लेकर बोल रहे थे। लेकिन सभी बच्ची को उठाकर अस्पताल पहुंचाने के बजाय वीडियो बना रहे थे।

नई दिल्ली । जसविंदर सिंह। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 10 साल की मासूम खेत में तड़प रही थी। उसके शरीर पर चाकू के गहरे घाव थे, खूब खून बह रहा था । उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की आवश्यकता थी, लेकिन लोग दूर खड़े होकर तमाशा देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे। आखिर दर्जनों लोगों के सामने इस बेटी ने तड़प तड़प कर अपनी जान दे दी। मामला अमरिया थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर की है। यह बच्ची शुक्रवार की शाम को अपने पिता के साथ मेला देखने गई, लेकिन वहां से इसे अगवा कर लिया गया था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक माधोपुर में रहने वाले अनीस की बेटी अनम शुक्रवार की दोपहर से ही मेला जाने की जिद कर रही थी। उसके चाचा, पिता व अन्य परिजन उसे मेला घुमाने के लिए ग्राम सरैंदा पट्टी ले गए इसी दौरान भीड़ के बीच से यह बच्ची गायब हो गई। परिवार वालों ने उसकी खूब खोजबीन की, लेकिन कोई कोई खबर नहीं लगी। अगले दिन शनिवार की सुबह इस बच्ची का शव माधोपुर गांव में गेहूं के खेत में पड़ा मिला। बच्ची की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के जूते अलग पड़े हुए थे।

https://twitter.com/jsaurabhsingh/status/1599596062813347840?t=NjKDrWi_DhomTvmV6HcfvA&s=19

ग्रामीणों का वीडियो वायरल
पुलिस की जांच के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमले के बाद भी बच्ची जिंदा थी। लोग उसको पहचान भी रहे थे। उसका नाम लेकर बोल रहे थे। बच्ची मदद की भीख मांग रही थी, लेकिन भीड़ में से कोई भी बच्ची को उठाकर अस्पताल पहुंचाने के बजाय वीडियो बना रही थी। लोग तमाशा देख रहे थे। देखते ही देखते यह बच्ची इतनी भीड़ के बीच तड़प तड़प कर मर गई। बताया जा रहा है कि यदि उस समय भी बच्ची को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद इसकी जान बच जाती।

https://twitter.com/pilibhitpolice/status/1598919310994735104?t=FxVqodaLRRZ937oNZ4w-HQ&s=19

पुरानी रंजिश की आशंका
वारदात की सूचना मिलने पर एसपी दिनेश कुमार के साथ सीओ सतीश चंद्र आदि लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्राइम सीन पर छानबीन कर अपराधी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं । पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में परिवार के साथ कुछ पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है ।पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE