November 25, 2022

Join With Us


भाजपा सांसद के गनमैन ने की अंधाधुंध फायरिंग : एक महिला की मौत दो घायल




सांसद का गनमैन नितेश आज अपने गांव उमरैण गया था, तभी उसने पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय साहब सिंह को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी और जब साहब सिंह की मां जमुना देवी उसे बचाने आई तो उसमें भी गोली मार दी।

भरतपुर। न्यूज डेस्क । राजस्थान के भरतपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रंजीता कोली के गनमैन नितेश ने आज अपने गांव में सर्विस रिवाल्वर से एक महिला और उसके पुत्र पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला और उसके पुत्र को गोली लगी जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 60 वर्षीय महिला जमुना देवी की गोली लगने से मौत हो गई उसके अलावा 40 वर्षीय उसके पुत्र साहब सिंह को गंभीर हालत में जयपुर के लिए जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मामला वैर थाना क्षेत्र के उमरैण गांव का है। उमरैण गांव का रहने वाला पुलिसकर्मी नितेश भरतपुर की भाजपा सांसद रंजीता कोली का गनमैन लगा हुआ है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सांसद का गनमैन नितेश आज अपने गांव उमरैण गया था, तभी उसने पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय साहब सिंह को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी और जब साहब सिंह की मां जमुना देवी उसे बचाने आई तो उसमें भी गोली मार दी। मां बेटा को गोली मारने के बाद गनमैन नितेश ने बयाना थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।

पत्नी पर शक होने के चलते की फायरिंग
नितेश द्वारा मां बेटे को गोली मारने के बाद घायल मां बेटा को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला जमुना देवी के गले में गोली लगी थी जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही साहब सिंह को गंभीर हालत में जयपुर के लिए रेफर किया गया है। सूचना के बाद गांव में पुलिस पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक गोली मारने वाले गनमैन नितेश को अपने पत्नी पर शक था जिसके आधार पर उसने पड़ोस में रहने वाले एक महिला और उसके पुत्र पर फायरिंग कर दी। हालांकि क्या रंजिश थी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

शराब के नशे में चलाई गोली
एएसपी अनिल मीणा ने V CAN न्यूज को बताया कि वैर थाना क्षेत्र के गांव में फायरिंग हो गई थी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये थे। एक महिला और उसके पुत्र को गोली लगी ।
महिला जमुना की मौत हो चुकी है और उसके पुत्र साहब सिंह को जयपुर रेफर किया गया है। एक घायल ध्रुव को ज्यादा नहीं लगी है वो ठीक है और ईलाज जारी है। झगड़े के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घायल साहब सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी नितेश ने शराब का नशा कर रखा था और उसने आते ही उस पर फायरिंग कर दी एवं मेरी मां को भी गोली मार दी। हमारा कोई झगड़ा नहीं था ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE