November 07, 2022

Join With Us


साल का दूसरा एवं आखिरी चंद्र ग्रहण : जानें तिथि , प्रभाव और समय




मुंबई। हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी। इस साल का दूसरा एवं आखिरी चंद्र ग्रहण- 2022 8 नवंबर को लगने जा रहा है। यह कई मायनों में विशेष होगा। इससे पहले मई में पहला चंद्र ग्रहण लगा था। मई में पहला चंद्र ग्रहण था। सूर्य ग्रहण के चंद दिनों बाद चंद्र ग्रहण के कई मायने हैं। भारत में चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को शाम 5.32 बजे प्रारंभ होगा और रात 7.27 बजे समाप्त होगा।

विज्ञापन

यानी चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 95 मिनट होगी। पिछली बार 16 मई को पहला चंद्र ग्रहण प्रात: 8.59 बजे से प्रात: 10.23 बजे तक लगा था। इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्व की तुलना में 31 मिनट अधिक का होगा। यह चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली के दिन लग रहा है।

विज्ञापन

यानी इस बार चंद्र ग्रहण के दिन ही कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन हिन्दू भारत में देव दीपावली त्यौहार मनाते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार, शास्त्र और पंचांगों के अनुसार देव दीपावली दिन चंद्र ग्रहण लगता है तो यह तिथि काफी अहम हो जाती है।

वैसे ग्रहण को शास्त्रों में अच्छा नहीं माना गया है। यही वजह है कि लोग कोई भी शुभ कार्य इस अवधि में नहीं करते हैं। यह ग्रहण भारत, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, एशिया के सभी द्वीपों, पूर्वी और दक्षिण यूरोप के देशों, आस्ट्रेलिया, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में लोग आसानी से देख सकते हैं।

यदि आप चंद्र ग्रहण देखना चाहते हैं तो नंगी आंखों से न देखें। इसके लिए जरूरी उपकरण जरूर धारण करें, वरना आंखें खराब हो सकती हैं। चूंकि चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दौरान खतरनाक किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं। इससे कई तरह के नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE