November 14, 2026

Join With Us


लव राशिफल: शनिवार के दिन सुलझेगी प्रेम जीवन की उलझी डोर




मुंबई | हस्त रेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | शनिवार के दिन चंद्रमा धनु राशि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे। आज का दिन सिंह और वृश्चिक सहित कुछ राशियों के प्रेम जीवन के लिए बेहद सुखद रह सकता है। प्रेम जीवन की उलझी डोर आज के दिन सुलझ सकती है। हालांकि वृषभ सहित कुछ राशियों को सतर्कता लव लाइफ में बरतनी होगी। आइए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

मेष राशि - लव लाइफ में नई उमंग आज के दिन आ सकती है। गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं।

वृषभ राशि - लव लाइफ में आज थोड़ा संभलकर रहें। पार्टनर की किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है। गुस्से के बजाय शांति से बातचीत करने से स्थिति सुधरेगी।

मिथुन राशि - वैवाहिक जीवन में मधुरता  आज बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं। 

कर्क राशि - आज प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से अनबन हो सकती है, संभलकर रहें।

सिंह राशि - आपके लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक और सुखद रह सकता है। प्रेम जीवन की उलझी डोर आज सुलझ सकती है। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

कन्या राशि - रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें तभी लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

तुला राशि - आज आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल रह सकता है। 

वृश्चिक राशि - चंद्रमा की शुभ स्थिति आपके प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगी। अपनी वाणी से पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।

धनु राशि - चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका आकर्षण बढ़ेगा। लव लाइफ में चल रही कोई बड़ी समस्या आज आपसी सूझबूझ से हल हो सकती है।

मकर राशि -आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। छोटी-सी बात पर पार्टनर से बहस हो सकती है। रिश्तों को बचाने के लिए झुकना सीखें।

कुंभ राशि - प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप और आपके पार्टनर किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

मीन राशि - आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। पार्टनर की सलाह आज आपके काम आ सकती है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE