भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। अवैध रूप से आहता संचालित करने वाले व्यक्तियों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 105 लोगों को गिरफ्तार किया है । दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में टीम द्वारा जामुल सहित जिले के कई अवैध चखना एवं आहता सेंटरों में एक साथ दबिश दी। अवैध रूप से आहता संचालित कर लोगों को शराब पीने के लिए उपलब्ध कराने वाली सामग्री जैसे फ़्रीज़, टेबल, कुर्सी,पानी बाँटल, चिप्स पैकेट, डिस्पोज़ल ग्लास, शराब की बोतलों को ज़ब्त किया गया । सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की गई।
दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन में दुर्ग में लगातार अवैध गतिविधिया संचालित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है | पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को जिले में अवैध रूप से संचालित आहता सेंटर पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। शहरी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिंस अधीक्षक शहर दुर्ग संजय ध्रुव तथा ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू के निर्देशन में टीम गठित कर आहता सेंटरो पर कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
वहीं छावनी अनुभाग में सीएसपी छावनी प्रभात कुमार( भापूसे) के नेतृत्व में जामुल आहता सेंटर पर दबिश दी गई। जहां पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव भी उपस्थित रहे | जामुल आहता सेंटर संचालित करने वाले को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। वहां अत्यधिक संख्या में सार्वजनिक जगह में शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति मिले। जिनके विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
दुर्ग अनुभाग में सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर (भापूसे ), मिलाई नगर अनुभाग में निखिल राखेजा (भापूसे) ,पाटन अनुभाग में एसडीओपी देवांश राठोर व घमघा अनुभाग में डीएसपी संजय पुण्डीर के नेतृत्व में 105 लोगों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
ऐसी रही थाना वार कार्यवाही
दुर्ग 18 उतई 17 नंदिनी 15 पदानाभपुर 14 जामूल 09 भिलाई नगर 07 जामगांव 06 अंडा 05 जेवरा सिरसा 05 घम्धा 03 रनितराई 02 नेवई 03 पुलगांव 01