November 03, 2022

Join With Us


तकनीक और युक्ति से मिली सफलता : दुर्ग पुलिस ने हत्या के 6 आरोपी पकड़े




भिलाई । गुरमीत सिंह मेहरा । दुर्ग पुलिस ने एक अंधे कत्ल के मामले को सुलझाने में सफलता हासिल कर ली है। 17 अक्टूबर 2022 को एक युवक नीलेश डहरे की लापता होने की उसके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नीलेश 7 अक्टूबर 2202 से लापता था। 7 अक्टूबर से नीलेश को कॉल लगाया जा रहा है पर वो कॉल उठा नहीं रहा है।

पुलिस में भी मामले को गंभीरता से लेते हुए लापता युवक की तलाश उसके कॉल लोकेशन के आधार पर शुरू की। युवक स्मृति नगर कालोनी में किराए के घर में रहता था और वह म्यूजिक एलबम बनाने का काम करता था। 6 आरोपियों ने पहले मिलकर नीलेश का अपहरण किया । इसके बाद सिमगा क्षेत्र के कचकोन गांव के नर्सरी में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई थी । आरोपियो ने मृतक के शव के करीब 10 से अधिक टुकड़े कर चार बोरों में डालकर शव को अलग अलग जगहों में फेंक दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

विज्ञापन

सिमगा के ग्राम कचकोन में सीडीआर से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। इंवेस्टीगेशन के आधार पर ही मृतक नीलेश के परिचित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से उन संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में पहले तो आरोपी पुलिस को घुमाते रहे, जब पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो आरोपियों ने तीन अन्य के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उधारी की रकम और एक्टिवा के लिए हुई हत्या घटना में शामिल आरोपी मोण्टू व वरूण से मृतक नीलेश ने करीब 1,60,000 रूपये भी ले रखे थे। साथ ही मोण्टू का एक एक्टीवा भी अपने पास रखा था, जो दे नही रहा था। जब भी ये एक्टीवा लेने जाते थे तो मृतक नीलेश पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी देता था। इसी बात से नाराज होकर मोण्टू, जो कि एक कुख्यात अपराधी है ने अपने गैंग के वरूण, भोजराम व अन्य के साथ मिलकर किराये की एक अर्टिका कार बुक की।

भिलाई आकर मृतक नीलेश को 7 अक्टूबर को अपहरण कर ग्राम कचकोन(सिमगा) में एक नर्सरी में ले जाकर मारपीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मनीष निवासी कचकोन के घर लाकर मृतक के शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हे अलग-अलग चार बोरों में भर कर अलग-अलग स्थानो पर डिस्पोज कर दिये।

सभी आरोपी कुख्यात है जिनके विरूद्ध आस-पास क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति कुछ भी बोलने से डरता है। इसने अपने जैसे ही एक अपराधियों की गैंग बना रखी है जो इसके जैसे ही कट्टर अपराधी है। आरोपियों के गैंग के कब्जे से अलग-अलग जगहो से 2 नग नकली पिस्टल, तलवार, चाकू, फरसा और कई अलग-अलग तरह के हथियार बरामद किये गये है।

72 घण्टो तक लगातार संचालित इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरी. युवराज देशमुख, एल.एस. वर्मा, आरक्षक जुनैद सिद्दीकी, विकास तिवारी, तुषार, आशीष यादव, जयनारायण यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 302, 364, 201, 120बी, 147, 148, 342, 109 भादवि के तहत दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी (1) अमरजीत उर्फ मोण्टू पिता कृष्णा महेश्वरी(2) हरेन्द्र उर्फ फोकली पिता कृष्णा महेश्वरी(3) वरूण सोनकर पिता भगतराम सोनकर(4) भोजराम निषाद पिता पुरूषोत्तम निषाद(5) मनीष राव गायकवाड़ पिता संतोष राव(6) भूपत साहू पिता गणेश साहू साकिनान कचकोन थाना सिमगा जिला- बलौदा बाजार।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE