भिलाई । गुरमीत सिंह मेहरा । दीपावली त्योहार पर भी मुश्तैद थी सुपेला पुलिस । अपराध और अपराधियों पर लगाम कसना और अपराध मुक्त समाज की स्थापना देना किसी त्योहार से कम नहीं । ज्ञात हो कि दिनांक 23.10.2022 को प्रार्थी कलीम खान निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला अपने दोस्त सलमान खान के साथ मिलाई-3 से अपने स्कुटी से वापस घर आ रहा था कि रात्रि करीबन 08.45 बजे सैलानी बाबा मजार के आगे जी ई. रोड हुण्डई शो रूम सुपेला के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
उसी दौरान आशीष यादव अपने तीन अन्य साथियों के साथ रास्ता रोककर धमकाते हुए धारदार हथियार दिखाकर डराते हुए प्रार्थी के जेब मे रखे 25,000 रूपये लूट लिया। आरोपीगण लूट कर मौके से फरार हो गये। प्रार्थी द्वारा सुपेला थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्री डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक मिलाई नगर, श्री निखिल राखेजा के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं संपत्ति की शत् प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिये गये थे। प्रकरण के आरोपीगणो का मुखबीर लगाकर पता तलाश किया जा रहा था। दिनाक 26. 10.2022 को आरोपी आशीष यादव साक्षरता चौक केम्प-2 में आने की सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबदी कर पकड़ा गया।
आरोपी से पुछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करता रहा। बारिकी से पुछताछ करने पर अपने साथी सन्नी बघेल उर्फ गोलू, राहुल एव छत्रपाल साहु के साथ मिलकर घटना को अजाम देना स्वीकार किया, तथा लूट की रकम जप्त कराया। आरोपी को आज दिनाक 26.10. 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, उप गिरी० लखेश गंगेश, सउनि राजेश सिह, प्र.आर. राकेश राय, आरक्षक जुनैद सिद॒दीकी, विशाल सिंह का विशेष योगदान रहा। अपराध धारा क्रमांक. 1031/2022धारा-341, 394, 34 भादवि