मोहला-मानपुर , अंवागढ़ चौकी । _केजन साहू । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव इलाके में नक्सलियों का आतंक जारी है. मोहला मानपुर में एक ग्रामीण को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया।
इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है.।मिली जानकारी के मुताबिक औंधी इलाके में तुकाम गांव के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्रामीण युवक को नक्सलियों ने बेरहमी से मार डाला है। तुकाम निवासी युवक को नक्सलियों ने मारा है।घटनास्थल पर फिलहाल लाश पड़ी हुई है ।
आपको बातें दें की हफ्तेभर पहले इलाके में एक अन्य ग्रामीण को मौत के घाट उतार चुके हैं. इन वारदातों से इलाके के लोग खौफजदा हैं । नक्सलियों का आतंक फिर सिच चढ़कर बोल रहा है.।