भिलाई । गुरमीत सिंह । दुर्ग पुलिस ने अपराध खत्म करने और अपराधियो को सीधे रास्ते पर लाने की मुहिम चला रखी है । सुपेला थाना के अंतर्गत स्थित सेंट जेवियर स्कूल के छात्राओं द्वारा अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़ छाड़ का मामला दर्ज करवाया गया है । सुपेला पुलिस और थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा की सक्रियता से आरोपी को पकड़ लिया गया है । कुछ दिन पूर्व सेंट जेवियर स्कूल स्मृति नगर भिलाई के छात्राओं द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को शिकायत प्रस्तुत किया गया था। स्कूल का प्रिंसिपल के. आनंद कुमार द्वारा पढने वाले छात्राओ को अपने कैबिन में बुलाकर उनको छेड़खानी करता था।
शिकायत प्राप्त होने पर चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला द्वारा दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं एएसपी शहर संजय ध्रुव एएसपी आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू मीता पवार तथा सीएसपी भिलाई नगर नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में महिलाओं व बच्चो पर घटित संवेदनशील मामलो पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। तत्काल संज्ञान में लेते हुए छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी के. आनंद कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग रिमाण्ड पर भेजा गया है।