दुर्ग । जगजीत सिंह । दुर्ग पुलिस की, महादेव/रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा एप्प के कारोबारियों के विरूद्ध कमर तोड़ कार्यवाही जारी है । महादेव/रेड्डी अन्ना/अम्बानी ऑन लाईन सट्टा एप्प से जुड़े कारोबारियों में मचा हड़कंप। दुर्ग पुलिस की तत्परता से महादेव/रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा एप्प से जुड़ें बैंक खातों के लगभग 01 करोड़ रूपये की राशि फ्रीज की गई है । लगभग 21 करोड़ रूपये के ऑन-लाईन सट्टे के रूपयों के लेन-देन का खुलासा।
चंद दिनों के बैंक स्टेटमेंट में एक हजार से अधिक संदिग्ध ट्राजेंक्शन का पर्दाफाश। लगभग 1100 से अधिक संदिग्ध बैंक खातें संदेह के दायरे में। सभी संदिग्ध ट्राजेक्शन एवं बैंक खातों, मोबाईल नंबरों की जॉच सुक्ष्मता से की जायेगी। साथ ही संदिग्ध बैंक खाता धारकों से होगी गहन पूछताछ।
अभी तक 15 आरोपियों से 31 नग मोबाईल, 10 नग लेपटॉप, 01 नग मॉनीटर, 01 नग सीपीयू, 03 नग की-बोर्ड, 04 नग माऊस, 03 नग ब्रॉडबैण्ड, 08 नग लेपटॉप चार्जर, 24 नग एटीएम कार्ड, 16 नग चेकबुक, 12 नग पासबुक, 11 नग सिम कार्ड, 09 नग रजिस्टर (लेखा-जोखा), 02 नग एक्सटेंशन बॉक्स बरामद।
जल्द ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग द्वारा महादेव/रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा एप्प के संचालित हो रहे अन्य स्थानों पर दी जावेगी दबिश।