September 30, 2022

Join With Us


5 लाख रुपए , प्रेमिका और द्वेष के कारण रची हत्या की साजिश : महज 30 घंटों में पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी




कुम्हारी । धरमपाल सिंह । दुर्ग जिले में भिलाई के कुम्हारी थाना अंतर्गत कपसदा गांव में हुई चार लोगों की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या की वारदात को अंजाम मृतक भोलानाथ यादव के छोटे भाई ढोलेश्वर यादव व उसके दो दोस्तों ने मिलकर दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला का भी नाम सामने आ रहा है, जिसके दोनों भाइयों से संबंध थे।

पुलिस ने मीडिया को बताया की आरोपी के बयान के अनुसार भोलानाथ यादव जुआ खेलने का आदी था। धीरे धीरे वह जुए की फड़ अपनी बाड़ी में बैठाने लगा। जुआ के साथ साथ उसकी बाड़ी में बाहर से लड़के लड़कियां पार्टी करने आते थे। इस तरह भोलानाथ काफी पैसे कमाने लगा था। उसकी पत्नी नैला महंगे कपड़े और जेवर पहनकर भोला के छोटे भाई ढोलेश्वर की पत्नी को दिखाती थी। इससे ढोलेश्वर भोलानाथ से चिढ़ने लगा।

ढोलेश्वर अपने बड़े भाई भोलानाथ से उसकी अवैध कमाई में आधा हिस्सा मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते ढोलेश्वर ने ओडिशा से अपने दो साथियों को बुलवाया और उनके साथ भोलानाथ उसकी पत्नी नैला, बेटा परमत और बेटी मुक्ता की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। उसने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ओडिशा से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करके ले आई है। उसने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

घर से बरामद हुए थे खून से सने कपड़े

घटना के बाद पुलिस ने ढोलेश्वर की बाड़ी में जाकर उसके घर की तलाशी ली। वहां उन्हें खून लगे कपड़े मिले। उन कपड़ों को उसकी पत्नी ने रात में धोया था, लेकिन खून के दाग पूरी तरह से नहीं मिटे थे। इसके साथ ही उसके घर से कई अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

ढोलेश्वर ने पुलिस को बताया क्यों रची हत्या की साजिश

ढोलेश्वर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई भोलानाथ जुआ खिलवाकर और लड़कियां बुलाकर काफी पैसे कमाने लगा था। उसने कुछ दिन पहले ही बताया था कि वह 5 लाख रुपए जमा करके रखा है। इन्हीं पैसों को लूटने के लिए उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार भोलानाथ और ढोलेश्वर के बीच एक प्रेमिका को लेकर भी झगड़ा होता रहता था। दोनों का एक ही महिला से प्रेम संबंध था। भोलानाथ महिला के ऊपर अधिक पैसे खर्च करता था। इससे वह ढोलेश्वर के पास नहीं जाती थी। इस बात को लेकर भी ढोलेश्वर अपने बड़े भाई से चिढ़ता था।

कुम्हारी थाने से महज 6 किलोमीटर दूर कपसदा गांव में पूनाराम टंडन की बाड़ी है। वहां ओडिशा के बलांगीर से आकर 34 वर्षीय भोलानाथ यादव अपने परिवार सहित रहता था। भोला की पत्नी नैला (30 वर्ष) व उसके 7 और 12 साल के दो बच्चे मुक्ता और प्रमोद भी साथ ही रहते थे। ये परिवार बाड़ी में ही बने मकान में रहता था। भोला और उसकी पत्नी दोनों यहां खेती-बाड़ी करते थे। गुरुवार सुबह जब कुछ ग्रामीण इस ओर पहुंचे तो भोला का शव मकान के बाहर पड़ा था। अंदर उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की लाश थी। सभी के सिर और शरीर पर कुल्हाड़ी से वार के निशान थे। जिसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE