मोहला, मानपुर, अं चौकी । केजन साहू । अम्बागढ़ चौकी थाना अंतर्गत एटीएम चोर गिरोह को पकड़ने में़ अम्बागढ़ चौकी को सफलता हासिल हुई है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के पुलिस अधीक्षक वाई0 अक्षय कुमार जिले के थाना क्षेत्र में चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है ।
जिसके तहत 26 सितंबर को प्रार्थी हुमन नागेश्वर पिता विष्णु राम नागेश्वर निवासी सिंघाभेड़ी थाना चिल्हाटी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 25 सितंबर को दोपहर लगभग 3 बजे के मध्य अंबागढ़ चौकी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे निकालने के लिए गया था।
इस दौरान दो अंजान युवक एटीएम में पहुंचे और प्रार्थी को बातों में उलझा ए रखते उसके एटीएम कार्ड को चालाकी से बदली कर लिया और मौके से फरार हो गए जिसकी शिकायत पर फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा थाना स्टाफ को सादी वर्दी एटीएम मशीनों के आसपास स्टॉप लगाया गया था । 27 सितंबर को दो संदिग्ध व्यक्ति शासकीय उचित मूल्य दुकान अंबागढ़ चौकी के पास स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के एटीएम के पास रेकी करते मिले ।
जिन्हें संदेह के आधार पर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना नाम रितिक कुम्भकार पिता बलदाऊ कुम्कार उम्र 23 वर्ष निवासी खर्रीपारा मुंगेली थाना मुंगेली, शुभम गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 22 साल निवासी जौनपुर(उ0प्र0) बताया जिन्होंने एटीएम चोरी की घटना को स्वीकार करना बताया वही पूछताछ पर विभिन्न जगहों से नगदी राशि एटीएम से निकालकर चोरी करना बताया।
दोनों आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंको के कुल 12 एटीएम कार्ड ,6500 रु.नगद तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक सीजी 28 एल 7004 को जप्त किया गया है जिसकी कीमत लगभग ₹15000 बताई गई है वही दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/2022 धारा 380, 34 के तहत कार्रवाही कर जेल भेज दिया गया है ।