दुर्गा पूजा पर्व में माहोल खराब कर रहा था आरोपी
भिलाई /3 । जगजीत सिंह । जीआरपी थाना भिलाई चौकी चरोदा द्वारा आरोपी गिरीश कुमार सोनवानी पिता जन्तु राम उम्र 34 साल निवासी बाजार चौक देवबलोदा को आज दिनांक 28/09/22 को गिरिफ्तार किया है ।
मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अवैध शराब रख कर विक्रय हेतु जोन 1 कालोनी तरफ से देवबलोदा की ओर जा रहा है ।
शराब रेड कारवाही कर आरोपी गिरीश कुमार सोनवानी पिता जन्तु राम उम्र 34 साल निवासी बाजार चौक देवबलोदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग के कब्जे से एक कार्टन थैला में रखा 21पौवा देशी मदिरा मसाला कुल मदिरा 3 लीटर 780 एमएल कुल कीमती 2310रूपए जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(A)(१) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना पर लिया गया।