September 27, 2022

Join With Us


एयर होस्टेस को कांग्रेस नेता ने बनाया हवस का शिकार : घर में घुस कर किया रेप - गिरफ्तार




नई दिल्ली । जसविंदर सिंह । दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में एक एयर होस्टेस से उसके घर में घुस कर कांग्रेस नेता ने बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी हरजीत यादव खानपुर का निवासी है तथा इलाके में कांग्रेस का पर्व ब्लॉक अध्यक्ष है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने मीडिया को बताया कि रविवार को बलात्कार के बारे में महरौली थाने में पीसीआर कॉल आई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब पीड़िता ने बताया कि हरजीत नशे की हालत में उसके घर पर आया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने किसी तरह आरोपी को कमरे में बंद कर दिया और फिर उसने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया। एयर होस्टेस के अनुसार वह हरजीत को करीब डेढ़ महीने से जानती थी।

पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE