मोहला मानपुर अं चौकी । केजन साहू। 26 सितंबर को थाना मोहला पुलिस की शातिर चोरों पर बड़ी कार्यवाही. महज 6 घण्टे के अंदर चोरी का दो आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा 100 प्रतिशत रिकवरी की गयी।
आरोपियों से 31 नग सोने के मंगलसुत्र पैंडल 01 नग मोटरसाइकिल जुमला कीमती करीबन 6 लाख रूपये बरामद किया गया।जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मनोहर लाल जैन पिता श्री सुकलाल जैन उम्र 59 साल साकिन दल्लीराजहरा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद ने थाना मोहला आकर दिनांक 25 सितंबर को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29 अगस्त दिन सोमवार को हर सप्ताह की भाति ग्राम गोटाटोला जाकर सोने चांदी का दुकान लगाया था । दुकान में काफी भीड़ भाड़ थी । ग्राहको को सोने चांदी का सामान दिखा रहा था ।
दोपहर करीबन 03.15 बजे जब भीड़ भाड़ कम हुआ तो देखा की मेरे दुकान में रखा हुआ मंगल सूत्र लॉकेट का मंगल सूत्र लॉकेट डबल कुन्दा एवं सिंगल कुन्दा करीबन 25-30 नग वजन करीबन 85 ग्राम अनुमानित लागत 5 लाख रूपये गायब है। मै अपने आभुषणो को पहचानता हूँ उसमें टीजे मार्क लगा हुआ है । जिसे कोई अज्ञात चोर भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी अक्षय कुमार मोहला मानपुर चौकी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्जुन कुरै के मार्ग दर्शन में निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु लगाया गया था ।पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना पर संदिग्ध आरोपियों रोशन कुमार उसारे पिता कैलाशु उम्र 30 वर्ष ग्राम तोलुम थाना मोहला एवं दिवाकर सलामें पिता स्व . परशुराम उम्र 22 साल ग्राम तोलुम थाना मोहला जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को तलब कर पूछताछ पर गोलमोल जवाब दे रहे थे ।
दोनों से फिर अलग – अलग हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध करना कबूल किया । और उक्त चोरी किये सोने के मंगलसुत्र लॉकेट 31 नग एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल होण्डा साईन को दोनों आरोपियों से बरामद कर जप्त किया गया है । इस प्रकार अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 6 घंटे के भीतर ही पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।