April 13, 2022

Join With Us


सीबीएसई दसवीं और बारहवीं टर्म-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी : ऐसे करें डाउनलोड




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 के प्रवेश-पत्र यानी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीबीएसई परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और टर्म-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सीबीएसई छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र यानी एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

26 अप्रैल से शुरू होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 26 अप्रैल, 2022 से कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए टर्म-2 बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म-2 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, छात्र अपने प्रवेश -पत्र खुद डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। उन्हें प्रवेश- पत्र अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करने होंगे।

स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर वाले एडमिट कार्ड ही मान्य होंगे
स्कूलों के लिए भी संबंधित छात्रों के एडमिट कार्ड उनके लॉगिन में उपलब्ध करवा दिए गए हैं और छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपने एडमिट कार्ड लेने होंगे। स्कूल के अधिकारी एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेने और स्कूल प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षर करने एवं मुहर लगाने के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड प्रदान कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा में स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर वाले एडमिट कार्ड ही मान्य होंगे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE