March 30, 2022

Join With Us


इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया मई अटेम्प्ट के लिए रजिस्ट्रेशन : आज आखिरी दिन




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया सीए मई 2022 अटेम्प्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आज 30 मार्च आखिरी तारीख है. जिन उम्मीदवारों को मई 2022 फाउंडेशन, फाइनल और इंटरमीडिएट के लिए शामिल होना है, वें आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सीए मई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हुई थी और आखिरी तारीख 13 मार्च थी. वहीं लेट फीस के साथ पंजीकरण 20 मार्च तक हुए थे. इस बीच, ICAI ने स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने का एक और मौका देते हुए अप्लीकेशन विंडो 26 मार्च 2022 को खुली थी.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • ICAI की आधिकारिक साइट icai.org पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2022 लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
  • पुष्टिकरण के लिए पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी लेकर रख लें.

CA फाइनल परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को एक ग्रुप के लिए 1800 रुपये और दोनो ग्रुप के लिए 3300 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, सीए इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए एक ग्रुप के लिए 1500 रुपये और दोनो ग्रुप के लिए 2700 रुपये शुल्क भरना होगा.

इसी प्रकार, सीए फाउंडेशन एग्जाम के लिए 1500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. इस परीक्षा से संबधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार icaiexam.icai.org की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE