March 26, 2022

Join With Us


नीट यूजी 2022 की अधिसूचना जल्द जारी होगी : इस महीने में हो सकती है परीक्षा




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी,  2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। खबरों के मुताबिक अधिसूचना को  अगले हफ्ते ही जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल प्राप्त होगा। इसके बाद ही परीक्षा की तारीखें पता लग सकेंगी। विभिन्न रिपोर्ट के मुताबिक नीट परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने तक टाला जा सकता है। 

1 अप्रैल से शुरू हो सकते हैं आवेदन 
अगर परीक्षा की अधिसूचना अगले हफ्ते जारी हो जाती है तो एनटीए की ओर से नीट 2022 के लिए आवेदन 1 अप्रैल से शुरू किए जा सकते हैं। बीते सत्रों के समान ही नीट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर होगी। छात्र सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे। 

क्यों देरी से हो सकती है परीक्षा?
नीट यूजी, 2022 के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद ही परीक्षा की तारीखों  का पता लग पाएगा। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि परीक्षा जुलाई महीने के पहले हफ्ते में आयोजित की जा सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है ताकि नीट परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं से क्लैश न करें। 

16 लाख से अधिक छात्र हो सकते हैं शामिल
नीट यूजी, 2022 में इस साल 16 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी। खबरों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के कारण परीक्षा में थोड़ा समय लग सकता है। अधिसूचना से जुड़ी कोई भी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दी जाएगी। छात्र किसी भी अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE