March 23, 2022

Join With Us


पीएससी समेत विभिन्न विभागों ने निकालीं बंपर भर्तियां : जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया




असम | न्यूज़ डेस्क | महामारी का संक्रमण भले ही दुनियाभर में आर्थिक मंदी का प्रमुख कारण बना हो लेकिन इसके बावजूद भारत के जॉब मार्केट इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। तेजी से फैलने वाले नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे और प्रसार के बावजूद पिछले दो-तीन महीनों में देश में नई भर्तियां होती रही हैं।

असम पुलिस कमांडो परीक्षा 24 अप्रैल, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। पीएसटी और पीईटी क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट में शामिल होना होगा।

असम पुलिस कमांडो परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपने प्रवेश- पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएलपीआरबी के अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से असम पुलिस कमांडो भर्ती के प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। ये प्रवेश- पत्र शारीरिक क्षमता परीक्षा (PST) और शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए जारी किए गए हैं।

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम की ओर से असम पुलिस कमांडो भर्ती के प्रवेश- पत्र जारी कर दिए गए हैं। एसएलपीआरबी के अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से असम पुलिस कमांडो भर्ती के प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

आयोग साक्षात्कार को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए अपने शेड्यूल में कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा को 5 अप्रैल, 2022 से शुरु करने का फैसला किया है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 26 मई तक चलेगी।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 के साक्षात्कार के शेड्यूल को जारी कर दिया है। उम्मीदवार शेड्यूल को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

गोवा शिपयार्ड लिमिटड ने आवेदकों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी है। डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, अन्य पदों के लिए आवेदकों को 200 रुपये देने होंगे।

गोवा शिपयार्ड लिमिटड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 264 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट, स्ट्रक्चरल फिटर, मैकेनिक, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE