March 22, 2022

Join With Us


एम्स में मिल रहीं नौकरियां : आज ही करे आवेदन




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले चिकित्सकों एवं मेडिकल पीजी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश में बेहतरीन अवसर हैं। एम्स (AIIMS) यानी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कईं नौकरियां निकली हैं। एम्स गोरखपुर की ओर से शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया की समाप्ति की बेला अब नजदीक आ चुकी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी विज्ञापन अधिसूचना में बताया गया है कि एम्स, गोरखपुर की ओर से 23 रिक्तियों के लिए फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर एम्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 21 मार्च, 2022 है। 

आधिकारिक अधिसूचना में दी गई आयु सीमा के अनुसार, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक ट्यूटर / क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर पद के लिए उम्र 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।

AIIMS Bharti की रिक्तियों का विवरण 

कुल रिक्तियां : 23 पद

पद नामपद संख्याआरक्षण
प्रोफेसर कम प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग1सामान्य श्रेणी
एसोसिएट प्रोफेसर - रीडर इन नर्सिंग2सामान्य श्रेणी
असिस्टेंट प्रोफेसर / लेक्चरर इन नर्सिंग3सामान्य श्रेणी
ट्यूटर / क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर17(सामान्य - 09, ओबीसी - 04, एससी - 02, एसटी - 01, ईडब्ल्यूएस)

आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि एम्स, गोरखपुर इन रिक्त शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है और उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र के आधार पर ही साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया जाएगा। हालांकि, एम्स, गोरखपुर की स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उनके आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करेगी। इसके बाद मांगे जाने पर उम्मीदवारों को सभी प्रासंगिक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। वहीं, साक्षात्कार के समय न्यायिक मजिस्ट्रेट / नोटेरी द्वारा हस्ताक्षरित एक हलफनामा भी प्रस्तुत करना होगा।

गोरखपुर भर्ती 2022 के तहत संभावित वेतन

  • प्रोफेसर कम प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग पद के लिए लेवल-13 के तहत 1,23,100 - 2,15,900 रुपये प्रति माह
  • एसोसिएट प्रोफेसर - रीडर इन नर्सिंग : लेवल-12 के तहत रुपये 78,000-2,09,200 रुपये प्रति माह
  • असिस्टेंट प्रोफेसर/ लेक्चरर इन नर्सिंग : लेवल-11 के तहत रुपये 67,700- 2,08,700 रुपये प्रति माह
  • ट्यूटर / क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर : लेवल-10 के तहत रुपये 56,100-1,77,500 रुपये प्रति माह



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE