नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है।
यूपी पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती
सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नों में आवेदन कर सकते हैं। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है।
यूपी पुलिस भर्ती की रिक्तियों का विवरण
- पद का नाम : वर्कशॉप स्टाफ
- पद की संख्या : 120
- वेतनमान : स्तर- 6 के आधार पर 21,700 रुपये से 69,100 रुपये
यूपी पुलिस भर्ती की महत्वपूर्ण तिथि
- आवेदन प्रक्रिया शुरू : 27 जनवरी, 2022
- विस्तारित आवेदन की अंतिम तिथि : 15 मार्च, 2022
- परीक्षा तिथि : इस बारे में अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 15 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने वर्कशॉप स्टाफ के 120 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक युवक इसमें आवेदन कर सकते हैं।
यूपी पुलिस में 10वीं पास की भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस के स्टाफ भर्ती 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। यूपी पुलिस के वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्तें उन्होंने आईटीआई से डिप्लोमा कर रखा हो।
SSC CGL SSC CHSL Exam Dates Out
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर शेड्यूल को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स और सीएसबीओ में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) और संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल और सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन अप्रैल और मई-जून, 2022 में किया जाएगा।