March 10, 2022

Join With Us


इन पदों पर निकलेंगी भर्तियां : दस साल बढ़ेगी आधिकतम आयु सीमा




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का 91,142 रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने सदन में बयान देते हुए कहा कि सरकार इन वैकेंसी को तुरंत भरेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का विश्वविद्यालयों में 2,020 शिक्षण पदों और 2,774 गैर-शिक्षण पदों को भरने का प्रस्ताव है। इन पदों को मिलाकर सीधी भर्ती के रिक्त पदों की कुल संख्या 91,142 है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर कार्यरत 11,103 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के बाद सीधी भर्ती के 80,039 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। 

राव ने कहा, 'मुझे युवाओं को यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने इन रक्तियिों को तुरंत भरने का फैसला किया है। इससे प्रति वर्ष 7,000 करोड़ रुपये का अतिरक्ति वत्तिीय प्रभाव पड़ेगा लेकिन सरकार ने भर्तियों को आगे बढ़ाने के लिए यह साहसिक कदम उठाया है।'

उन्होंने कहा कि सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि अब से रिक्तियों को पहले ही तय कर लेगी और भर्तियों के लिए एक वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित किया जाएगा ताकि भर्तियां पारदर्शी तरीके हो सकें। जिसके अनुसार, सभी विभाग प्रत्येक वर्ष होने वाली रिक्तियों का विवरण तैयार करेंगे और संबंधित भर्ती एजेंसियों को सूचित किया जाएगा।
            
राव ने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि पर्याप्त समय अंतराल के साथ अधिसूचनाएं जारी की जाएंगी ताकि नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस जैसी सेवाओं की भर्तियों के अलावा सभी सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 10 साल बढ़ाने का फैसला किया है। यह फैसला अधिक से अधिक लोगों को नौकरी का अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फैसले के बाद अब ऊपरी आयु सीमा ओसी के लिए 44 वर्ष, एससी, एसटी और बीसी के लिए 49 वर्ष और दिव्यांग के लिए 54 वर्ष होगी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE