March 09, 2022

Join With Us


देश के विभिन्न बैंक और अन्य विभागों में हो रही बंपर भर्तियां : जानें कैसे करना है आवेदन




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का।

इंडियन बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी को जारी है और बुधवार 9 मार्च, 2022 को इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख है।

बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल, 2022 में किया जा सकता है। परीक्षा प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। हालांकि, यह स्थान और तारीख अस्थायी है। परिस्थिति के अनुसार इनमें बदलाव भी किया जा सकता है।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और भाषा टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 मार्च, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से जारी की गई अप्रेंटिस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कुल 250 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

बड़ौदा यूपी बैंक में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च, 2022 से शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 तक निर्धारित की है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।

ऐसे डाउनलोड करें एनवीएस भर्ती 2022 एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाना होगा।
होम पेज पर,  के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए एक वैध ई-मेल आईडी और फोन नंबर तैयार रखें।
सभी विवरण देकर अपना पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें।
आवेदन पत्र भरना शुरू करें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जनवरी 2022 में एक अधिसूचना जारी कर सहायक आयुक्त, कनिष्ठ अभियंता आदि के 1,925 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। एनवीएस भर्ती 2022 अधिसूचना जेएनवी और मुख्यालय / आरओ कैडर के लिए थी। इन रिक्तियों के लिए 10 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे।

आरआरबी एनटीपीसी के परिणाम इसी महीने जारी होंगे। जानकारी के अनुसार, रेलवे की समिति ने उम्मीदवारों की सभी प्रमुख मांगों को मान लिया है। इसके आधार पर तैयार सिफारिशों पर अमल करते हुए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा रिजल्ट इसी माह जारी किए जाने की संभावना है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE