March 02, 2022

Join With Us


पूर्व सांसद के चार पर्सनल स्टाफ को बनाया गया निशाना : मचा हड़कंप




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | दिल्ली के साउथ एवेन्यू इलाके में पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी के चार पर्सनल स्टाफ को किडनैप कर लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में एक शिकायत मिली है जिसमें दावा किया गया है कि रेड्डी के मध्य दिल्ली के फ्लैट में रह रहे चार लोगों का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है. ये शिकायत जितेंद्र रेड्डी के ड्राइवर की पत्नी की तरफ से दी गई है जिसकी जांच की जा रही है. शिकायत के मुताबिक सोमवार रात में दो कारों में लोग आए और चार स्टाफ को लेकर चले गए. जिसमें पूर्व सांसद का ड्राइवर भी शामिल है. वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की.

शुरुआती जांच के बाद पुलिस का इस मामले में कहना है कि फुटेज में ऐसा नहीं लग रहा है कि जबरदस्ती ले जाया गया है. पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. जिस समय ये वारदात हुई उस समय जितेन्द्र रेड्डी हैदराबाद में थे. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार गोल्डी बरार और काला जठेड़ी गिरोह के दो शार्पशूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. बाहरी-उत्तरी दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाहरी-उत्तरी दिल्ली पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि गोल्डी बरार और काला जठेड़ी गिरोह के शार्पशूटर कहीं वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंद कर दी. कुछ देर बाद शार्पशूटर आते दिखे. उन्होंने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी. दोनों तरफ से 22 राउंड फायरिंग हुई.

पुलिस ने बताया कि दोनों शार्पशूटर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया और एक कांसटेबल की हत्या की साजिश रचने में शामिल थे. आरोपियों से पूछताछ हो रही है. उनके अन्य घटनाओं में भी शामिल होने की संभावना है.





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE