February 27, 2022

Join With Us


छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए : ऐसे करें डाउनलोड




रायपुर | विक्की चौहान | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी और 23 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च, 2022 से शुरू होकर 30 मार्च, 2022 को समाप्त होगी।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग कर के लॉगिन करना होगा।

कब होगी परीक्षा?

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी और 23 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च, 2022 से शुरू होकर 30 मार्च, 2022 को समाप्त होगी। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इन तारीखों में बदलाव भी किए जा सकते हैं। अनुमान के मुताबिक इस बार बोर्ड परीक्षा में 6 लाख से अधिक छात्र शामिल होने वाले हैं।

एक दिन में एक ही पाली

छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में एक दिन में केवल एक ही पाली होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्रों को प्रश्न पत्र 9 बजकर 5 मिनट पर दिए जाएंगे और 10 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नों को पढ़ने के लिए होगा। खबरों के अनुसार इस बार कोरोना महामारी के कारण छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान को देखते हुए पाठ्यक्रमों के सिलेबस में कटौती भी की गई है।

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे बोर्ड परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE