मुंबई | न्यूज़ डेस्क | सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) एक्साइज कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.onlinereg.in पर जाकर कर सकते हैं।
इस तारीख तक करें आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मार्च, 2022 को है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। इस भर्ती के माध्यम से कुल 583 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास की पात्रता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।
JSSC Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपू्र्ण तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 25 फरवरी, 2022
- आवेदन समाप्त होने की तारीख- 26 मार्च, 2022
- आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख- 29 मार्च, 2022
- आवेदन पत्र डाउनलोड करने की आखिरी तारीख- 1 अप्रैल, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख- 2 से 4 अप्रैल, 2022
JSSC Recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.onlinereg.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एक्साइज कांस्टेबल भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब मागी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।