February 25, 2022

Join With Us


पति को मार टुकड़े किये फिर घर में गाड़ दिया : जानिए पूरा मामला




इंदौर | न्यूज़ डेस्क | बाणगंगा इलाके में पिछले 10 दिन से लापता ड्राइवर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मृतक की लाश की उसी के घर में खुदाई के बाद बरामद कर लिया है। दरअसल,बाणगंगा इलाके के उमरीखेड़ा के पास कांकड़ में रहने वाले पेशे से ड्राइवर बबलू पिछले 10 दिनों से लापता थे। बबलू की पत्नी सोनू ने पुलिस थाने में जाकर अपने पति की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने जब पूरे मामले की गहन जांच की तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए।

पुलिस को बबलू की पत्नी के बयानों पर शक हुआ वहीं, उसके इनके बेटे से पूछताछ की गई तो पता चला कि सोनू ने अपने दोस्त रिजवान के साथ मिलकर अपने ही पति बबलू की हत्या की थी। हत्या के बाद लाश के अंग काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था और धड़ को घर में खोदकर गाड़ दिया गया।

बबलू आए दिन अपनी पत्नी सोनू के साथ आएदिन मारपीट करता था। जिससे सोनू तंग आ गई थी। वहीं,सोनू की रिजवान नाम के युवक के साथ दोस्ती थी। वारदात वाले दिन दोनों ने मिलकर जहरीला पदार्थ डालकर दाल बाटी बनाई और बबलू को खिला दिया। बबलू की मौत के बाद उसकी लाश को छुपाने के लिए पहले बबलू की लाश के अंग को अलग अलग काटा और धड़ को घर में खुदाई कर दफना दिया।

हत्या का राज खोलने में बेटे ने अहम भूमिका निभाई । क्योंकि इनका बेटा नशे का आदी है। और एक दिन उसने अपने दोस्तों के सामने कहा कि उसकी मां ने उसके पिता का मार कर गाड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचने के बाद पूरे राज पर से पर्दा उठ गया। और खुदाई के बाद लाश भी बरामद हो गई। फिलहाल,पुलिस ने पत्नी सोनू को हिरासत में ले लिया है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE