February 23, 2022

Join With Us


सीबीएसई स्टूडेंट्स कैसे डाउनलोड करें टर्म 2 एग्जाम के सैंपल पेपर : कहां से मिलेगी ऑफिशियल डेटशीट जानिए




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | सेंट्रल बोर्ड ओर सेकेंडरी एजुकेशन ने हाईस्कूल, इंटरमीडियट के छात्र-छात्राओं को टर्म-II परीक्षा का प्रारूप समझने के लिए मॉडल प्रश्नपत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इन सैपल पेपर की मदद से बोर्ड स्टूडेंट्स दूसरे चरण की परीक्षा और मूल्यांकन पद्धति को बहुत ही आसानी से समझ सकते हैं। यह मॉडल प्रश्नपत्र सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि विद्यार्थी इन्हें आसानी से प्रिन्ट भी कर सकें। इसके लिए दसवीं और बारहवीं के छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। साथ ही अगर 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स अपनी टर्म-II परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही CBSE Term 2 Online क्लास की मदद ले सकते हैं। जहां छात्रों को दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी से एनसीईआरटी पैटर्न पर सभी विषयों की तैयारी करने का मौका मिलेगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10, 12 के दूसरे टर्म की एग्जाम डेट घोषित कर दी है। सीबीएसई की ओर से हाल ही में जारी किए गए एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि टर्म-2 की परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी, जिसका टाइम-टेबल जल्द ही वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सीबीएसई की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षा दो चरणों में आयोजित कर रहा है। ऐसा देश में मौजूदा कोविड की स्थिति को देखते हुए किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में के मुताबिक, 26 अप्रैल 2022 से कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म -2 बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करेगा।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे मार्क्स से पास करना हर किसी का सपना होता है। इसलिए अगर आप भी इस वर्ष दसवीं या बारहवीं की बोर्ड के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे क्लासेस की सहायता ले सकते हैं।

इन क्लासेस के जरिए आपको सभी सब्जेक्ट की कम्पलीट तैयारी के साथ आने वाली परीक्षाओं के लिए रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। आप इन क्लासेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और बोर्ड परीक्षाओं को बेहतर मार्क्स से पास करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE