उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | यूपी टीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी बुधवार, 23 फरवरी, 2022 को जारी की जा सकती है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, प्रयागराज की ओर से बुधवार तक फाइनल आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
UPSC CISF सहायक कमांडेंट प्रवेश-पत्र ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर, ई-एडमिट कार्ड सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई-2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन करने के लिए अपना सीआईएसएफ एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- फिर, यूपीएससी सीआईएसएफ असिस्टेंट कमाडेंट भर्ती परीक्षा का प्रवेश-पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और इसकी एक प्रति प्रिंट कर लें।
यूपीएससी सीआईएसएफ असिस्टेंट कमाडेंट परीक्षा 13 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार अपने प्रवेश-पत्र संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 को स्थगित नहीं किया जाएगा। आरपीएससी की ओर से राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) मुख्य 2021 का आयोजन 25 और 26 फरवरी, 2022 को निर्धारित है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने भर्ती निकाली है। यूआईडीएआई की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर, जेटीओ यानी जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।