February 07, 2022

Join With Us


आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर 1 का रिजल्ट जारी : ऐसे चेक करें मार्क्स




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) की सेमेस्टर-1 परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी cisce.orgresults.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। आईसीएसई की परीक्षा पिछले साल 29 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच हुई थी, जबकि आईएससी की परीक्षा 22 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी।

SMS से इस तरह चेक करें परिणाम

  • ICSE के परीक्षार्थियों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करना होगा - ICSE xxxxxxxx (अपना 7 अंको का यूनिक आईडी) और इसे 09248082883 पर भेज देना होगा।
  • इस तरह ISC के परीक्षार्थियों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करना होगा - ISC xxxxxxxx (अपना 7 अंको का यूनिक आईडी) और इसे 09248082883 पर भेज देना होगा।

ICSE, ISC Results 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org. पर जाएं।
स्टेप 2- "ICSE Result or ISC Result " लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा,
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

सीआईएससीई ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले साल बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने के बाद शैक्षणिक सत्र को दो टर्म में विभाजित किया गया था। एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का उपयोग करके परिणामों की घोषणा की जानी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी सत्र को दो चरणों में विभाजित किया था और पहले सेमेस्टर की परीक्षा प्रत्यक्ष तरीके से आयोजित की थी। अभी नतीजों की घोषणा नहीं की गई है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE