February 06, 2022

Join With Us


एसबीआई आवेदन 2022 : असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे होगा सिलेक्शन




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 48 SCO पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हुई और 25 फरवरी को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार सहायक प्रबंधक (नेटवर्क सुरक्षा विशेषज्ञ) और सहायक प्रबंधक (रूटिंग और स्विचिंग) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि 20 मार्च, 2022 है और ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की संभावित तिथि 5 मार्च है।

जानें- पदों के बारे में

इस भर्ती के माध्यम से 48 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से असिस्टेंट मैनेजर के 15 और असिस्टेंट मैनेजर (Routing & Switching) के 33 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री (फुल टाइम) में फर्स्ट डिवीजन होना चाहिए।

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 31 अगस्त 2021 को 40 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे होगा आवेदन

चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा कम इंटरव्यू पर आधारित होगी।

आवेदन फीस

जनरल/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 750 है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन फीस के भुगतान से छूट दी गई है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE