February 04, 2022

Join With Us


भारतीय वन सेवा परीक्षा से होंगी भर्तियां : पढ़ें नोटिफिकेशन की अहम बातें




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से आईएफएस अधिकारियों के 151 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस सेवा का हिस्सा बनने के लिए पहले सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होना होगा। फिर वन सेवा की मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में भी सफल होना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी upsconline.nic.in पर जाकर 22 फरवरी 2022 तक प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. वन सेवा मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को होगी। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा देश के 77 शहरों में आयोजित होगी। पिछले साल लेह को भी इस लिस्ट में शामिल कर दिया गया था।
  2. योग्यता
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से एनिमल हस्बैंड्री एंड वेटरिनेरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स और जूलॉजी में से किसी एक विषय के साथ बैचलर डिग्री प्राप्त हो। या
  • एग्रीकल्चर/ फॉरेस्ट्री में बैचलर डिग्री हो। या
  • इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो।
    परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल अवसरों की संख्या अधिकतम 6 निर्धारित की गई है। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों को 9 अवसर दिये जाएंगे और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अवसरों की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
  1. आयु सीमा
  • न्यूनतम आयु - 21 साल । अधिकतम आयु 32 साल से कम हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से होगी। यानी आवेदक का जन्म 2 अगस्त 1990 से पहले और 1 अगस्त 2001 से बाद न हुआ हो।
  • अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की तीन वर्ष, एससी/ एसटी को पांच वर्ष और शारीरिक अशक्त श्रेणी के उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट प्राप्त है।
  1. आवेदन शुल्क
  • 100 रुपये। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश या नेटबैंकिंग या मास्टर कार्ड/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग, दिव्यांगों और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।
  1. आवेदन वापस लेने का मौका
    सिविल सेवा परीक्षा के आवेदकों को आवेदन वापस लेने का अवसर भी मिलता है। आवेदन वापस लेने की सुविधा 1 मार्च 2022 से 7 मार्च 2022 के बीच रहेगी। अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन के बाद लगता है कि वह तैयारी नहीं कर पाएगा तो वह इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना अटेम्प्ट बेकार होने से बचा सकता है। आवेदन वापस लेने पर एप्लीकेशन फीस रिफंड नहीं की जाएगी। यूपीएससी ने आवेदन करने के बाद आवेदन वापस लेने के सुविधा 2019 में शुरू की थी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE