February 03, 2022

Join With Us


नीट पीजी काउंसलिंग 2021 : रिवाइज्ड हुआ राउंड 2 का शेड्यूल




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC ने NEET PG काउंसलिंग 2021 के राउंड 2 शेड्यूल को रिवाइज्ड किया है। 3 फरवरी, 2022 से शुरू होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है और अब यह 4 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए नई पंजीकरण/भुगतान सुविधा 4 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। च्वॉइस फिलिंग की सुविधा 7 फरवरी, 2022 से उपलब्ध होगी। पीजी के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल काउंसलिंग शीघ्र ही MCC की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

NEET PG Counseling 2021: राउंड 2 के लिए ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- "PG counseling link" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 1- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 5- एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 6- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।

स्टेप 7- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE