नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी
उम्मीदवार यह बात जान लें कि सीबीएसई ने अभी सीटेट की अंतरिम उत्तर कुंजी ही जारी की है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न एक हजार रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2021 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
यूपीएससी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 1012 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 861 पद सिविल सेवा के लिए हैं और 151 पद भारतीय वन सेवा के लिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा के नोटिफिकेशन को जारी करने साथ ही 2 फरवरी, 2022 से आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।