February 02, 2022

Join With Us


विदेश मंत्रालय में मिल रहा इंटर्नशिप करने का मौका : ऐसे करें आवेदन




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारतीय विदेश मंत्रालय युवा विद्यार्थियों को अपने विभिन्न विभागों में इंटर्नशिप का मौका दे रहा है। विदेश मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में विभिन्न डिवीजन में इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

केंद्र सरकार के विदेश विभाग में काम करने और प्रशिक्षण पाने की ख्वाहिश है तो तैयार हो जाइए। भारतीय विदेश मंत्रालय युवा विद्यार्थियों को अपने विभिन्न विभागों में इंटर्नशिप का मौका दे रहा है। विदेश मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में विभिन्न डिवीजन में इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एमईए इंटर्नशिप! अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में विदेश मंत्रालय का इंटर्नशिप प्रोग्राम के पहले संस्करण के लिए एप्लीकेशन विंडो अब खुल गई है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी, 2022 है। उम्मीदवार इसके लिए संबंधित वेबसाइट internship.mea.gov.in पर जाकर इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।


कौन कर सकते हैं विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप आवेदन?

विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में इंटर्नशिप आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक की डिग्री की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता के आधार पर इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा, जो वर्तमान में अपने स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं, जहां इंटर्नशिप उनके अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए अनिवार्य है।

विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप आवेदन के लिए आयु सीमा?

विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि भारत सरकार के विदेश विभाग में इंटर्नशिप के लिए आवेदक उम्मीदवारों पर आयु सीमा मानदंड होंगे। इसके तहत 31 दिसंबर को उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इंटर्नशिप की अवधि कितने दिन की होगी?

आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल विदेश मंत्रालय की इंटर्नशिप अप्रैल से जून 2022 के दौरान तीन महीने की अवधि के होगी। हालांकि, प्रत्येक इंटर्न को न्यूनतम अवधि एक माह के लिए और अधिकतम तीन माह तक के लिए लगाया जाएगा। एक समयावधि में कुल 75 इंटर्नशिप की पेशकश की जाएगी। सभी चयनित इंटर्न को अप्रैल 2022 में उसी दिन मंत्रालय में शामिल होना होगा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE